नूपुर शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,मुंबई पुलिस पहुंची दिल्ली

in #hanumangarh2 years ago

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर तथाकथित विवादित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। नुपुर को मुंबई में पुलिस हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले में दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस को मदद करेगी।

NUPUR-FB-425x240.jpg

उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस टीम दिल्ली में मौजूद हैं, वहां नूपुर शर्मा को हिरासत में ले सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की पिधोनी पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची है। नूपुर शर्मा को 25 जून को सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पिधोनी थाने भी बुलाया गया है। मुंबई पुलिस ने रजा अकादमी की शिकायत के आधार पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।