शर्मनाक: बेटे ने अपनी पत्नी और भाभी से मां को डंडों से पिटवाया

in #gwaliyer5 months ago

घर के अंदर से खींच कर लाठी डंडों और पत्थरों से की मारपीट, इलाज के दौरान मौत

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला घटना सामने आया है। देवरानी और जेठानी मिलकर अपनी सास को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट कर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। पास में ही खड़ा बड़ा बेटा मां को मारने के लिए उकसा रहा है। पिटाई के बाद घायल बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की दोनों बहू, बड़े बेटे, छोटी बहू के पिता और दो भाइयों पर हत्या का केस दर्ज किया है। बड़ी बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आंतरी थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा में मुन्नी देवी (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।मामले में मृतका की छोटी बहू चंदा, उसके पिता अमर सिंह और बेटों अजय, विजय को आरोपी बनाया था।वही पुलिस ने दतिया में दबिश देकर अमर सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का वीडियो सामने आया।वीडियो में मृतक मुन्नी देवी की बड़ी बहू सावित्री और छोटी बहू चंदा मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं।दोनों बहू पहले घर के अंदर पत्थर और डंडे से सास को जमकर पीटते हैं। इसके बाद घसीटते हुए घर के बाहर लाते हैं। बाहर भी जमकर लात-घूंसे मारते हैं। महिला लगातार छोड़ देने की गुहार लगाती रही। इस दौरान मुन्नी देवी का बड़ा बेटा धर्मेंद्र भी मौजूद था।

जांच में पता चला कि सास मुन्नी और बड़ी बहू सावित्री के बीच पटती नहीं थी। दो साल पहले सावित्री ने सास से मारपीट की थी।उसके सिर में 7 टांके आए थे। इसके बाद मुन्नी देवी ने सावित्री को घर से अलग कर दिया था। कुछ दिन बाद छोटे बेटे रवि की शादी दतिया की रहने वाली चंदा कुमारी से कर दी थी। ससुराल आने के बाद देवरानी-जेठानी के बीच अच्छे संबंध हो गए थे। मुन्नी को दोनों की बातचीत पसंद नहीं थी।वह चंदा को परेशान करने लगी।उसके बाद चंदा ने अपने पिता अमर सिंह, भाई अजय व विजय को बुलाया।मामले में अमर सिंह पंचायत करने आया था। बातचीत के दौरान मुन्नी देवी विरोध कर रही थी, तभी बड़ी बहू सावित्री और बड़ा बेटा भी आ गए।यहां विवाद होने लगा। गुस्से में सावित्री ने सास को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र पत्नी की मदद कर रहा था।चंदा और उसके परिजन उनको उकसा रहे थे।

शाम को पुलिस गांव पहुंची, तो वहां मुन्नी देवी को गंभीर हालत में देख ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने चंदा और उसके पिता अमर सिंह व दो भाइयाें विजय और अजय पर हत्या का मामला दर्ज किया। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी बहू सावित्री व उसके पति धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया है।वीडियो सामने आने के बाद मामले में बड़ी बहू सावित्री, बेटे धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया है।अब छह आरोपी हो गए हैं। इसमें बड़ी बहू सावित्री, छोटी बहू का पिता अमर सिंह, भाई विजय को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी तीन आरोपी फरार हैं।

Sort:  

बड़े शर्म की बात है अति दुखद