साइबर सिटी बना अतिक्रमण का अड्डा,गुरुग्राम नगर निगम की बैठक में बढ़ रहे अतिक्रमण का उठा मुद्दा

in #gurugram2 years ago

साइबर सिटी गुरुग्राम शहर में बढ़ती आबादी के साथ अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। शहर भर में हो रहे अतिक्रमण से गुरुग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुग्राम में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिसका सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण है। रोड पर अवैध तरीके से हुए अतिक्रमण का मुद्दा आज गुरुग्राम नगर निगम की सदन की बैठक में पार्षदों द्वारा उठाया गया। जिसमे पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाए.

Screenshot_20220427-195637__01.jpg

गुरुग्राम नगर निगम के पार्षद कुलदीप यादव की मानें तो यह समस्या गंभीर है।जिसको लेकर बीते 2 साल से आवाज उठाई जा रही है। नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाए हुए हैं लेकिन जिस वेंडिंग जोन में 10 रेहड़ी की परमिशन है तो वहां पर अवैध तरीके से 30 से 40 रेहड़ियां खड़ी हुई है।जिससे ना सिर्फ जाम लगता है बल्कि शहर में गंदगी भी बढ़ती है।कुलदीप ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन लोग हैं जो इन अवैध रेहड़ियों को हटने नहीं दे रहे हैं। आखिर क्यों इन रेहड़ियों को नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद आदेश दिए हुए हैं कि इन रेहड़ियों को हटाकर शहर से 20-25 किलोमीटर दूर छोड़ा जाए लेकिन उसके बावजूद आज तक इनको नहीं हटाया गया है।जिसका खामियाजा गुरुग्राम वासियों को भुगतना पड़ रहा है।

Screenshot_20220427-195644__01.jpg

वही शहर भर में रेहड़ी पटरी द्वारा किये गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कमिश्नर मुकेश कुमार आहूजा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रेहड़ियों के लिए वेंडिंग जोन नगर निगम द्वारा पहले भी बनाए गए थे और आगे बनवाए जाएंगे।नगर निगम नई जगहों को चिन्हित कर वहां पर वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है और जहां से भी शिकायतें अवैध तरीके से हो रहे अतिक्रमण को लेकर मिल रही है उन पर कार्रवाई करने का काम नगर निगम करेगा।

Screenshot_20220427-195611__01.jpg

गुरुग्राम को साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है लेकिन साइबर सिटी में बढ़ रहे अतिक्रमण से शहर की व्यवस्था खराब हो रही है। जिसको लेकर लोगों को रोजाना जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। लेकिन नगर निगम अधिकारी क्या अब अतिक्रमण पर रोक लगा पाते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।