भाजपा ने 30 अप्रैल को राज्य के प्रमुख नेताओं की गुरुग्राम में बुलाई बैठक

in #gurugram2 years ago

भाजपा कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार स्थल है, इसलिए सप्ताह में एक दिन कार्यकर्ताओं को भी अपने इस कार्यालय में जरूर आना चाहिए। कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जिससे वे पार्टी के सभी कार्यों को तो बेहतर तरीके से करेंगे ही, साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी होगा। गुरुकमल पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओ के सामने व्यक्त किए |

Screenshot_20220426-172132__01.jpg

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यालय ज्वाइन करने के उपरांत पहले ही दिन लगातार 4 घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिले। सभी कार्यकर्ताओं को एक एक कर बुलाया गया। यहां सभी की बातें धनखड़ ने धैर्यपूर्वक सुनी। सभी को पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे हरेक कार्यकर्ता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। हर बार की तरह धनखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं की इत्मिनान से बातें सुनी और उनका सुख-दुःख भी जाना। जिससे कार्यकर्ता खुश नजर आए।