भगवान को कराया जलविहार

कई वर्षों से चली आ रही पुरानी परंपरा भगवान को विमान में बैठाकर कराया जलविहार

रुठियाई। डोल ग्यारस का पर्व नगर में उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। डोल ग्यारस के मौके पर रुठियाई नगर के दोनो मंदिरों के विमान दोपहर को पूजन अर्चन के बाद एकत्रित हुए। यहाँ से सामूहिक चल समारोह के साथ उन्हें भजन मंडली द्वारा दी जा रही भजनों की प्रस्तुतियों और लोग जमकर थिरके चोपन नदी के घाट पर ले जाया गया। जहां बारी बारी से भगवान शालिग्राम व लड्डू गोपाल को जलविहार कराया गया। नदी पर भगवान को स्नान कराने के बाद सामूहिक आरती के बाद चल समारोह के रूप में भगवान को वापस लाया गया। रास्ते मे नगर के लोगों ने जगह जगह विमानों में विराजमान भगवान का पूजन व अर्चन कर आरती उतारी। देररात तक भगवानों को भ्रमण कराकर वापस मंदिर ले जाया गया। यहाँ पुनः आरती के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। जो लोगों में खुशी की लहर देखी कोरोना काल के कारण 2 साल से नहीं हो पा रहा था डोल ग्यारस का आयोजन लोगों ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया और बड़ा उत्साह दिखा