कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा दिलायी गयी अधिकारी, कर्मचारियों को
कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा दिलायी गयी अधिकारी, कर्मचारियों को ''आतंकवाद विरोधी दिवस'' की शपथ
गुना शासन के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलायी गयी। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा 21 मई 2022 को शासकीय अवकाश होने के कारण ''आतंकवाद विरोधी दिवस'' की शपथ 20 मई 2022 को दिलाये जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में आज सामूहिक रूप से शपथ ली गयी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति सोनम जैन तथा श्री आर.बी. सिण्डोस्कर, सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
// यह ली गयी शपथ //
''हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं''।