होटल में लगी भीषण आग,होटल में आग लगने से मची भगदड़,दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गुजरात के जामनगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के जामनगर में भीषण आग की घटना सामने आई है। यह आग एक होटल में लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि मोती खावड़ी के पास होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। होटल में अतिथि और स्टाफ को मिलाकर 27 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं। 2-3 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारण का अब तक पता नहीं चल सका
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।