दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल, जिसके कई हिस्सों में तो इंसान भी नहीं पहुंच पाए आज तक

in #govindaa2 years ago

Screenshot_2022-08-16-13-34-24-68_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpgदुनिया में एक से एक बड़े-बड़े जंगल हैं, जहां हजारों पेड़-पौधे और जीव-जंतु रहते हैं। वैसे तो दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन का वर्षावन है, जो अरबों एकड़ में फैला हुआ है। यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कुछ ऐसा ही है कांगो का वर्षावन, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कहा जाता है। यह मध्य अफ्रीका में स्थित है और इसका ज्यादातर हिस्सा कांगो देश में फैला हुआ है। 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला यह जंगल भी इतना बड़ा है कि यह छह देशों में फैला हुआ है। कांगो के जंगल को 'वर्षावन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर समय बारिश ही होती रहती है और खूब होती है। कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान भी आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक कि जंगल में रहने वाले लोग भी पूरा जंगल नहीं घूम पाए होंगे। जंगल इतना घना है कि कई जगहों पर तो सूर्य की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जंगल में एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। जैसे अमेजन के जंगलों के बीच अमेजन नदी निकलती है, ठीक वैसे ही इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी जबकि दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, तंजानिया और जाम्बिया जैसे कई देशों से होकर गुजरती है।