श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन

in #gorakhpur2 years ago

गोरखपुर।अंतरास्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजनIMG-20220501-WA0012.jpg किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला श्रमिकों यथा महिला गार्ड महिला, महिला सफाई कर्मी, मेस कर्मी आदि को सम्मानित किया गया। श्रमिक सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरोज पांडे जी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला श्रमिकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित महिला श्रमिकों को संबोधित कर हुए कहा कि इस दुनिया को चलाने में महिलाओं और श्रमिकों, दोनों की सबसे ज्यादा भागीदारी है। और श्रमिक अगर महिला हो, तो उसकी जिम्मेदारी दोहरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में महिलाओं के श्रम का क्षेत्र ज्यादातर घर गृहस्थी तक सीमित था। पर आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र की सफलता में भागीदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आजकल किसी भी कार्य को सफल बनाने में महिला श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं श्रमिक के रूप में एक मजबूत नींव का काम करती हैं और यह नींव एक शक्तिशाली अस्तित्व को जन्म देती है। महिला का अस्तित्व हमेशा ऊपर रहा है और रहेगा। महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मीनू ने स्वागत वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की थीम 'एक्ट टुगेदर टू बिल्ड ए पॉजिटिव सेफ्टी एंड हेल्थ कल्चर' विषय पर विचार प्रकट किए। अपने उद्बोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के आयोजन के इतिहास एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए 1 मई को इसके आयोजन किए जाने के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्रकोष्ठ की सदस्य सचिव डॉ प्रियंका राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ पूजा लोहिया, डॉ ज्योति, डॉ रीना बंका, डॉ कहकशा खान, डॉ भारती शुक्ला, कंचन सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।