यूपी में पहली से आठवीं तक के स्‍कूलों में आज से 31 मार्च तक के लिए बदली टाइमिंग, आदेश जारी

in #gorakhpur2 years ago

यूपी में पहली से आठवीं तक के स्‍कूलों में आज से 31 मार्च तक के लिए टाइमिंग बदल गई है। स्‍कूल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। अभी तक स्‍कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चल रहे थे।

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। आज से ये विद्यालय सुबह नौ बजे से शाम 3 बजे तक खुलने लगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के लिए यह टाइमिंग लागू की गई है। इसके मुताबिक एक अक्‍टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।

गौरतलब है कि यूपी में गर्मी के चलते अभी तक स्‍कूल सुबह आठ बजे से दो बजे तक चल रहे थे। शिक्षकों के लिए 2:30 बजे तक रुकने का निर्देश था। एक अक्‍टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्‍कूल की टाइमिंग का निर्धारण भी सत्र की शुरुआत में ही कर दिया गया था। आज शिक्षक और विद्यार्थी बदली हुई टाइमिंग के हिसाब से विद्यालय पहुंचे।

IMG_20221001_131546.jpg