गोंडा में महिला का रेप, की पिटाई, बनाया अश्लील वीडियो, फिर...

in #gonda2 years ago

Wortheum news:: गोंडा में धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला के मुताबिक 29 अक्तूबर की रात को थाना क्षेत्र के ही धौरहरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना लिया। यही नहीं विरोध करने पर मारा-पीटा जिससे उसे चोटें आईं हैं। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता महिला अपने पति के साथ धानेपुर थाना पहुंचकर दुष्कर्म किए जाने की घटना की जानकारी दी है। जिस थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव के रहने वाले आरोपी विपिन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।