कर्नलगंज क्षेत्र के किराना व्यापारी की चाकू से हमला कर हत्या

in #gonda2 years ago

गोण्डा। मंगलवार की देर रात्रि में एक किराना व्यापारी की चाकू से हमला कर हत्या की दी गई। घटना को लेकर पुलिसIMG-20220504-WA0022.jpg जाच कर रही है
कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत बख्तावर सिंह गांव निवासी 25 वर्षीय लवकुश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह को देर शाम को घात लगाकर दो लोगो ने चाकू से उस समय हमला कर दिया जब वह दुकान बंद कर 300 मीटर दूरी पर स्थित घर पैदल ही जा रहे थे तभी घात लगाए लगाए दो लोगो ने चाकू मार कर घायल कर दिया लवकुश शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे शोर सुन कर पिता भी दौड़े तबतक हत्यारे छोड़ कर भाग चुके थे।मरनासन्न हालत में उसको जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने दो लोगो के खिलाफ में हत्या करने की तहरीर दी गई है। मृतक के भाई ने बताया उसका भाई लवकुश सिंह पृथ्वी पाल सिंह इंटर कालेज के पास किराना की दुकान करता है। दुकान को बंद कर के साढ़े आठ बजे पैदल ही घर को लौट रहा था। वही मन्दिर के पास पहले से घात लगा कर बैठे दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान ही शौर होने पर मृतक के पिता भी मौके पर पहुच गये तो हमलावर भाग निकले। मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। घटना को लेकर आस पास के लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो गया।मृतक लवकुश घर का एकलौता लड़का था। उस की हत्या होने से घर उजड़ गया। परिजनों में कोहराम मच गया।चचेरे भाई ने बताया लास को ही गायब करने की साजिश थी। अचानक पिता मौके पर पहुच गये। हमलावर शव को छोड़ कर फरार हो गये। खुन से लतपथ हालत में उस को अस्पताल लाया गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।घर से दुकान 3 00 मीटर की दूरी पर है। प्रति दिन दुकान बंद कर घर पैदल ही जाया करता था। इस लिए हमलावरों को इसकी सारी गतिविधियों की पहले से ही जानकारी थी।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि चाकू से मारकर हत्या की गई है परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिखा जा रहा है।हत्या का कारण परिजनों के कथन पर ही जानकारी होगी।IMG-20220504-WA0021.jpg