गोंडा: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने आनंद, संजीव मंत्री निर्वाचित

in #gonda2 years ago

छपिया के कंपोजिट स्कूल धानेपुर में आयोजित हुआ संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन
IMG-20220428-WA0012.jpg
गोंडा। छपिया ब्लाक के कंपोजिट स्कूल धानेपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में आनंद शंकर त्रिपाठी छपिया ब्लाक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं संजीव कुमार सिंह को मंत्री व विकास सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
IMG-20220428-WA0011.jpg
संगठन के जिला महामंत्री सुधाकर मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की जिला उपाध्यक्ष विनीता कुशवाहा व मंडल अध्यक्ष/ ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर पवन कुमार सिंह ने पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहकर निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा कराया। अधिवेशन में संघ की जिलाध्यक्ष किरन सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री डॉ.विजय प्रकाश त्रिपाठी, प्रान्तीय सदस्य अनिल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष मुजेहना हरिप्रसाद वर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष मुजेहना कुलदीप शुक्ल, ब्लाक संयुक्त मंत्री मदन वर्मा सहित क्षेत्रीय इकाई छपिया से सम्बंधित सदस्य मौजूद रहे।