डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी समस्या

in #gonda2 years ago

गोंडा IMG-20221001-WA0022.jpgजिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तहसील मनकापुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तहसील मनकापुर पर आज दिनांक 01.10.2022 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए साथ ही समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।IMG-20221001-WA0020.jpg