बेसिक शिक्षा की राज्य संदर्भ समूह की सदस्य ने स्कूल में किया प्रोत्साहित

in #gonda2 years ago

IMG-20220425-WA0019.jpg
झंझरी (गोंडा)। बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य संदर्भ समूह सदस्य विनीता कुशवाहा ने परिषदीय स्कूलों का सपोर्टिंग सुपर विजन किया। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय दुर्जनपुर शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज गोण्डा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया स्पोर्टिग सुपरविजन। जिसमें निपुण भारत अभियान के अंतर्गत रीडिंग कैंपेन पर विस्तृत चर्चा की। रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत प्रतिदिन बच्चों में पढ़ने की प्रवृति को विकास विकसित करने के लिए अभिभावकों व उनके सगे संबंधियों तथा प्रबुद्ध जनों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्राप्त सामग्री ई मैटेरियल जिसमें कहानी और उनसे संबंधित वीडियोस को मोबाइल के माध्यम से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना है, साथ ही साथ अभिभावकों की मीटिंग करके विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को भी साझा करना है और विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को प्रतिदिन एनसीईआरटी, एनबीटी द्वारा प्राप्त पुस्तकों को देना है। जिससे वह उन कहानियों तथा विभिन्न साहित्य को पढ़कर सीख सकें। रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत दीक्षा एप के लिंक पर जाकर भी विभिन्न कहानियों साहित्य सामग्रियों को पढ़ सकते हैं। विभाग द्वारा यह रीडिंग कैंपेन बाल वाटिका से लेकर कक्षा 8 तक है। जिसके लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। बाल वाटिका कक्षा 1,2 ,3 तथा कक्षा 4, 5 एवं 6 ,7 8 इन सभी ग्रुपों के लिए अलग-अलग इमैटेरियल विभाग द्वारा हर सप्ताह प्रेषित किया जाता है। शिक्षक डायरी,बाल गणना, नवीन नामांकन एवं ठहराव, विद्यालय का भौतिक साज सज्जा पर विशेष चर्चा हुई। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकत्री राजश्री सिंह एवं सहायिका गीता सिंह के द्वारा खाद्यान्न वितरण एसआरजी विनीता कुशवाहा द्वारा कराया गया। स्वस्थ्य से संबंधित विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी की एक विद्यार्थी द्वारा बालगीत प्रस्तुति किया गया। भाव के साथ सभी का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के समस्त स्टाफ की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया