रात 12 बजे घर के बाहर लगा पुराना पेड़ गिरा, दो बच्चे चोटिल

in #gonda2 years ago (edited)

IMG-20221011-WA0000.jpg

अकबर अली, गिन्नी नगर गोंडा।

गिन्नी नगर गोंडा। विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या में तेज बरसात की वजह से पुराना पाकड़ का पेड़ उखड़कर बगल मे एक घर पर गिर गया जिसमे उस घर के अंदर महिला सहित उसके छः बच्चे सोये हुऐ थे पेड़ गिरने की आवाज सुनकर उसका ससुर घर के थोड़ी दूर अलग दूसरे घर मे सो रहा था वह तुरंत आकर शोर किया और ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर घर मे सोये महिला सहित उसके बच्चो को कडी मसक्क्त से बाहर सुरक्षित निकाले बड़ी घटना घटित होने से बच गया।

पीड़ित महिला कृष्णावती पत्नी जगदीश निवासी बढ़या ने बताया की हम अपने छ बच्चो के साथ कमरे मे सोये थे की बीती रात बारह बजे घर के बाहर लगा पुराना पाकड़ का पेड़ हमारे कच्चे मकान पर अचानक गिर गया उस समय बिजली सेप्लाई भी था ग्रामीणों के अथक प्रयास से हम लोगो को घर से सुरक्षित निकाला गया दो बच्चे चोटिल हो गए हमारे पति बॉम्बे मे रहकर कमाई करते है जो इस समय बाम्बे मे है और यही घर था जिसमे हम लोगो का गुजारा होरहा था अब हमलोगों के लिए रहने और खाने की समस्या बन गयी है प्रधान के सुचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा अपने हमराहीयों के साथ रात मे ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन से सहायता की मांग किया है।
IMG-20221011-WA0001.jpg
इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे सुरेश कुमार वर्मा ने दूरभाष पर बताया की ग्राम प्रधान के सुचना पर हम लोग घटनास्थल पर गए थे घर पर पेड़ गिरने की सुचना सही है महिला सहित बच्चे सब सुरक्षित है बड़ी हादसा होने से बच गया।