Gold prices are decreasing

in #gold2 years ago

IMG-20220617-WA0051.jpgघटने लगे कीमती धातुओं के दाम: सोना 52 हजारी
जोधपुर। कीमती धातु सोना और चांदी के दामों में गिरावट का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। सोना 52 हजारी हो गया है। काफी दिनों से दोनों धातुओं के दाम लगातार गिर रहे है। चांदी आज टूटी और 650 रूपए कम हो गई।
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। जिसके बाद चांदी प्रति किलो 650 रुपए तक सस्ती हो गई है। वहीं स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 200 घट गई है। जिसके बाद घरेलू बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है। सर्राफा व्यापारी मेड़ती गेट के दीपक सोनी के अनुसार अंतरराष्ट्र्रीय बाजार में हुए बदलाव की वजह से सोने और चांदी की कीमत में कमी आई है। लेकिन यह कमी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं रहेगी। ऐसे में जो लोग सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं। यह वक्त उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इधर घरेलू बाजार में डिमांड बढऩे के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है।
यह रहे आज के भाव :
सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जोधपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 52 हजार 100 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 49 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 41 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 33 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 61 हजार 650 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

Sort:  

Ok

Nice