हिंदू महासभा ने धूमधाम से मनाया गया नाथूराम गोडसे का जन्मदिन।
अलीगढ़ गांधी पार्क क्षेत्र में के गोपी मिल कंपाउंड में अखिल भारत हिंदू महासभा के ऑफिस पंडित नाथूराम गोडसे का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया पदाधिकारियों नाथूराम गोडसे चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ने और उसमें बताई गई उद्देश्यों पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने बताया की आज अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर पदाधिकारियों ने महा बलिदानी पंडित नाथूराम गोडसे का 122 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया है। सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर श्रीमद भगवत गीता पढ़ने और उसमें बताएं उद्देश्यों पर चलने का संकल्प लिया है। नाथूराम गोडसे भी श्रीमद् भगवत गीता के उद्देश्यों का अनुसरण करते थे श्रीमद् भगवत गीता में कहा गया है की दोष नहीं दुष्ट दलन में अपना हो या पराया हो जो गलत मार्ग पर चले उसको दंडित करने या उसका वध करने में कोई बुराई नहीं है।