पथरगामा प्रखंड परिसर में पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

in #godda2 years ago

शशि भगत
पथरगामा
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार और अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संयुक्त रुप से पांच महोगनी और पांच अशोक के वृक्ष का वृक्षारोपण किया।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण की सुरक्षार्थ लोगों को प्रोत्साहित करने के रूप में ये पर्यावरण दिवस मनाया जाता है,ऐसे में प्रत्येक लोगों को इस अवसर पर आगे आकर पेड़ लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित कर सके।वहीं अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन के संबंधों की बात करें तो यह एक अटूट संबंध है,जिसमें प्रकृति ने तो इंसानों को सब कुछ दिया लेकिन इंसान प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी के नाम पर ना तो सही तरीके से इसका संरक्षण किया और ना ही भविष्य की चिंता की जिसका नतीजा है कि आज दुनिया प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं की विकरालता के नीचे दब जा रही है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण के गंभीर रूप से बिगड़ते हालात को समझा है और यही वजह है कि सामान्य लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया है।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजनीतिक चेतना जागृत करना।मौके पर प्रखंड सहायक सफीक अंसारी,विनोद कुमार सहित तमाम प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद थे।IMG-20220605-WA0153.jpg