सोडिक विकास संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया चंदन का पौधा

in #godda2 years ago

विनोद ठाकुर
पोडै़याहाट(गोड्डा)
विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सोडिक विकास संघ के तत्वावधान में गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट सदर प्रखंड के पंदाहा पंचायत के दूधिया पाहडी़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अमरेंद्र नाथ धाम अमरपुर शिव मंदिर में रविवार को चंदन का पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।वहीं पर्यावरण के साथ हो रहे छेड़छाड़ पर डॉक्टर निर्मल मंडल ने कहा आज के समय में वृक्षों की कटाई कर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है,ऐसे में पर्यावरण पर गहरा असर पड़ते हुए वातावरण दूषित होता जा रहा है जिससे स्वच्छ हवा एवं जल संकट गहराता जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए एक-एक पौधा लगाने को कहा जिससे इन सभी समस्या से लोगों को राहत मिल सके।आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस,पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।इस दौरान मौके पर सोडिक विकास संघ के सदस्य राहुल मंडल,जलेश्वर यादव,संजय कुमार,राजेश मंडल,विलास मंडल,निर्मल मंडल,तारा मंडल,नीलकांत मंडल,मणिलाल मंडल,मिथिलेश मंडल,जयकांत मंडल,मुन्ना साह,दिलीप साह,जयप्रकाश यादव,प्रदीप साह,प्रेम मंडल मौजूद थे।IMG-20220605-WA0151.jpg