गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा में चला वाहन जांच

in #godda2 years ago

शंकर सुमन
महागामा
गोड्डा पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर महगामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महगामा थाना द्वार पर एएसआई प्रमोद कुमार के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच अभियान मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गयंइस दौरान दर्जनों मोटरसाइकिल की जांच की गई।IMG-20220606-WA0095.jpgवहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार महागामा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई।इस दौरान बगैर हेलमेट के चल रहे दर्जनों वाहन की जांच की गई एवं सभी दो पहिया,तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों डिक्की की तलाशी ली गई।चेकिंग के दौरान हेलमेट,इंश्योरेंस व वाहन से संबंधित कागजात इत्यादि चीजों को जांच की गई।यह अभियान दोपहर दो बजे से लेकर संध्या सात बजे तक चलाई गयी।इस दौरान महागामा थाना की कई पुलिस जवान शामिल थे।