महागामा एसडीओ ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ लगाने का किया अपील

in #godda2 years ago

रंजीत कुमार
महागामा(गोड्डा)
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महगामा अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालन दंडाधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ चाहे कोई भी हो वो प्रर्यावरण की सुरक्षा,वायु प्रदूषण को रोकने एवं संतुलित वातावरण के लिए हरेक व्यक्ति को पेड़-पौधा लगाने के प्रति जिज्ञासा होना चाहिए।आज दूषित वायु के कारण हमारे बीच कई तरह का बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई रहती है।संतुलित प्रर्यावरण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए हमें पेड़-पौधे लगाने के प्रति विशेष रूप से जोर देना चाहिए।खासकर विश्व प्रर्यावरण दिवस के मौके हरेक नागरिक को एक-एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।कार्यक्रम के मौके पर वन विभाग कर्मी एवं अनुमंडल कार्यालय कर्मी मौजूद थे।IMG-20220605-WA0136.jpg