जम्मू में हुई पेनचाक सिलाट प्रतिस्पर्धा में ऋतिक ने जीता रजत पदक

in #god2 years ago

रोहतक के IMG-20220530-WA0018.jpg ब्राह्मण डिग्री कॉलेज,रोहतक के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ऋतिक ने अखिल भारतीय विश्वविधालय पेनचाक सिलाट प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर महाविधालय,विश्वविधालय व प्रदेश का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता 24 से 26 मई तक जम्मू एंड कश्मीर के जम्मू विश्वविधालय में आयोजित हुई थी। आज पदक जीतकर कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य व कॉलेज खेल समिति द्वारा किया विधार्थी का स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने स्वागत करने के बाद विधार्थी की हैसला हफ्जाई करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा हमारी शिक्षा पद्धति में अन्य विषयों के साथ ही खेलकूद का भी समावेश किया जाता है। वस्तुतः खेल मनोरंजन और शक्ति के सम्पूरक हैं। खेलों से खिलाड़ियों का शरीर स्वस्थ तथा मजबूत बनता है, उनके शरीर में चुस्ती, स्फूर्ति और शक्ति आती है। खेलने से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेलों में भाग लेने से मानसिक तनाव कम हो जाता है, शरीर के पूर्ण स्वस्थ होने से उसमें रोग–निरोधक क्षमता आ जाती है।खेल–भावना के कारण हार और जीत को सहजता से लिया जाता है तथा परस्पर मैत्री भावना का विकास होता है। खेलों से ओजस्वी एवं उदात्त स्वभाव के साथ सहजता का गुण आ जाता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से लक्ष्य प्राप्त करने की भावना इससे बढ़ती है।इस मौके पर कॉलेज उपप्राचार्य डॉ अंजू शर्मा,डॉ सुखदेव शर्मा,तरुण वत्स,डॉ कपिल कौशिक व संजीव नांदल मौजूद रहे।