मंडोर मंडी के व्यापारी श्रवण व्यास को भेजा तीन दिन पुलिस रिमांड पर

in #girfatar2 years ago (edited)

मंडोर मंडी के व्यापारी श्रवण व्यास को भेजा तीन दिन पुलिस रिमांड पर
हरियाण पुलिस डेरा डाले हुए जोधपुर में, गबन के मामले मेंं कुछ ओर व्यापारियों की हो सकती है गिरफ्तारी

टाइम्स ऑफ ब्लू सिटी

जोधपुर। धोखाधड़ी कर लाखों का माल गबन करने एक आरोपी मंडोर व्यापारी को हरियाणा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस अंबाल कैंट थाने ले गई थी तथा आरोपी श्रवण व्यास से पूछताछ में बताया कि इस खुर्द बुर्द के मामले में तीन अन्य व्यापारी भी मिलीभगत है। अंबाला कैंट थाने ने रविवार को अवकाशकालिन न्यायाधीश के यहां मंडोर मंडी के व्यापारी श्रवण कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार व्यास को पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है। पुलिस के अनुसार मंडोर मंडी का व्यापारी निवासी घोड़ा घाटी जोधपुर ने फर्म गिरधर मिल्क फ़ूड हरियाणा फ्रेश ब्रांड नामक कंपनी से घी का व्यापार किया था। बाद में श्रवण कुमार ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर लाखों का माल मंगवाया और माल को खुर्द -बुर्द कर लिया था। कंपनी ने कई बार व्यापारी श्रवण से माल के पैसे मांगे लेकिन टालमटोल करता रहा। इस पर कंपनी ने अंबाला कैंट हरियाणा में इसका मामला दर्ज करवाया गया था। हरियाणा पुलिस ने जांच शुरू कर जोधपुर पहुंची और उसकी फर्म मंडोर मंडी स्थित पर उसकी फर्म पर आई। आस-पड़ौस के व्यापारियों ने बताया कि यह फर्म काफी समय से बंद पड़ी है। फर्म मालिक श्रवण व्यास के निवास पर हरियाणा पुलिस के साथ संबंधित पुलिस पहुंची। वहां से श्रवण को दास्तांयब करके मंडोर थाना ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि मंडोर मंडी के तीन चार व्यापारी और बताए जा रहे जिनकी जल्द जांच कर गिरफ्तारी कि जायगी। सूत्रों के अनुसार हरियाण पुलिस जोधपुर में डेरा डाले हुए है। इन तीन-चार व्यापारियों की सूचना संकलन कर रही है और उसके बाद गिरफ्तार किया जाएगा। यह तीन-चार व्यापारी इसी कंपनी गिरधर मिल्क फूड फोडक्ट के यहां घी का व्यापार करना बताया जा रहा है। आरोपी मंडोर मंडी व्यापारी श्रवण व्यास की तरह घी के माल को खुर्द बुर्द किया गया है। सूत्रों के हवाले से यह तीन-चार व्यापारी श्रवण के नजदीकी बताए जा रहे है।
खुर्द बुर्द करने का तरीका: मंडोर मंडी के तीन-चार व्यापारी इसी तरह से कई घी-तेल की कंपनियों से माल मंगवाकर खुर्द बुर्द कर यहां इनका प्रतिष्ठान दिखाया जाता है वहां यह बंद करके दूसरी जगह नया प्रतिष्ठान खोल देते है। कंपनी के घी तेल को खुर्दबुर्द कर कम दाम में बेचकर मुनाफा कमा लेते है। देखी जाए तो दूसरे अन्य अच्छे व्यापारियों की साख गिर जाती है। मंडोर मंडी व्यापारी संघ को इस तरह के व्यापारियों पर लगाम कसनी चाहिए।