तबादला: आर्यका अखौरी को मिली गाजीपुर डीएम की कुर्सी

in #ghazipurs2 years ago

भदोही में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थनौँआर्यका अखौरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 14 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती के दिन किया गया है। स्थानांतरण की इस सूची में लंबे समय से गाजीपुर जनपद में जमे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह भी शामिल हैं।
शासन ने प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चौदह अफसरों को स्थानांतरित कर उन्हें नवीन तैनाती दी है। इसमें नौ जिलों के जिलाधिकारी भी हैं। जिलाधिकारी गाज़ीपुर एमपी सिंह को अब हरदोई जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को गाज़ीपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के गृह जनपद में नए डीएम को बड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। पिछले कई सालों से यहां कार्यरत एमपी सिंह ने अपने कार्यकाल में मुख्तार अंसारी, बड़े भाई व सांसद अफजाल अंसारी सहित अंसारी परिवार पर लगातार कार्रवाई न की हैं शासन के निर्देश पर पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।