तो क्या सपा से गायक विजय लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई होंगे निष्कासित

गाजीपुर - सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष व समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव व आजमगढ़ सांसद दिनेशलाल यादव "निरहुआ" के चचेरे भाई विजय लाल यादव के निष्कासन के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया है कि दिनेशलाल यादव FB_IMG_1656749719652.jpg
की जीत पर वह पूजा-पाठ कार्यक्रम आदि में सम्मिलित होकर बधाई दिए थे। इससे जिले के कार्यकर्ता काफी आहत हैं। विजय लाल यादव सपा की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। निरहुआ के साथ कार्यक्रम में इनकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर विजय लाल यादव के निष्कासन के लिए अनुमति मांगी है।