जन्मदिन पर केक काटा कर दी गयी शुभकामनाये

in #ghazipur2 years ago

IMG-20220715-WA0024.jpgगाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह का 57 वां तथा पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह का 49 वां जन्मदिन आज भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व मे केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुँह मिठा कर तथा इनके दिर्घायु स्वस्थ जीवन की शुभकामना देकर मनाया गया।इस अवसर लोकसभा गाजीपुर के प्रभारी सुशील उपाध्याय एवं जिला महामन्त्री प्रवीण सिंह ने कार्यालय के कांफ्रेंस हाल मे तालियों की गडगड़ाहट के बिच केक काटा।
मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू और प्रसिद्ध व्यवसायी विशाल चौरसिया ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर नेताओं को दी शुभकामना।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा,अच्छेलाल गुप्ता,राजेश भारद्वाज,मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संदीप सिंह सोनू,शोसल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,लालसा भारद्वाज, आलोक शर्मा,भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह,गौरव श्रीवास्तव, हर्षित सिंह,राजेश चौहान,दुष्यंत अग्रहरि, अभिनव सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज यादव,हेमंत त्रिपाठी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।