गाजियाबाद:निगम का मोरटा स्थित कूड़ा प्लांट शुरू हो जाएगा,शिकायत दर्ज कराने वाली ऐप लॉन्च होगी।

in #ghaziabad2 years ago

गाजियाबाद: गांधी जयंती पर नगर निगम का मोरटा स्थित कूड़ा प्लांट शुरू हो जाएगा तो घर बैठे शिकायत दर्ज कराने वाली ऐप भी लॉन्च होगी।

महात्मा गांधी की जयंती पर शहर को चार तोहफे मिलेगी। नगर निगम का मोरटा वाला कूड़ा प्लांट शुरू होगा। वही घर बैठे शिकायत दर्ज कराने के लिए ऐप लांच किया जाएगा। सिद्धार्थ विहार में जहां कूड़े के पहाड़ को खत्म किया वहां वन क्षेत्र बनाने के लिए वर्षारोपण किया जाएगा। वहीं जीडीए हिंडन नदी पर पुल को वाहनों के लिए खोलेगा। यह प्लांट बनकर तैयार हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्लांट उद्घाटन के लिए तैयार है। मशीनें लगा दी है।

निगम से जुड़ी कोई भी शिकायत ऐप पर घर बैठे दर्ज कराई जा सकेगी। इसके लिए मोबाइल पर ईजीएनएन ऐप डाउनलोड करना होगा। हाउस टैक्स से लेकर जलभराव की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।
दो अक्तूबर से 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। सिद्धार्थ विहार साइट पर करीब पांच लाख टन कूड़ा पड़ा था। कूड़ा हटा दिया है। आने वाले दिनों में यह क्षेत्र हरा-भरा दिखाई देगा।
हिंडन नदी के नए पुल दो अक्टूबर को वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है।
दो अक्तूबर से आठ वार्ड में नियमित 200 घंटे सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दीन दयालपुरी (वार्ड-6) से शुरू होगा। इसके तहत वार्ड-49, नंदग्राम से होकर वार्ड-31 सिहानी तक और वार्ड-13 घूकना से वार्ड-17 सेवानगर तक सफाई होगी। सेवानगर से निकलकर मेरठ रोड पर प्लग रन होगी। यह वार्ड-69 लोहियानगर, वार्ड-19 पटेलनगर से वार्ड-88 गांधीनगर, तुराबनगर से चौधरी मोड़ से वार्ड-22, दौलतपुरा होते हुए वार्ड-24 लाल कुआं जाएगी। 10 अक्तूबर को छह बजे स्वच्छता का सफाई अभियान चलाया जाएगा।IMG_20220828_080405.jpg

Sort:  

Plz like me my all post mam

बहुत काम है बहुत कम क्या खत्म हो चुके जीरो %से पहले आप वोटिंग टावर रिचार्ज कर लीजिए इसके लिए आप दो से 3 दिन बात मत कीजिए कि अभी जो आप बहुत कर देना आपको कोई फायदा हो रहा है जिसकी खबर 🙏