पुलिस ने हुक्का बार में मारा छापा, चार गिरफ्तार

in #ghaziabad2 months ago

1000632886.jpg

अभयखंड काला पत्थर मार्ग पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बार से हुक्का समेत अन्य सामान बरामद किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह अभय खंड काला पत्थर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तमारा हुक्का बार में अवैध हुक्का बार चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग हुक्का पी रहे हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने अपने नाम रजत चौहान, गौरव यादव, हिमांशु और विशाल बताए हैं। हुक्का बार का संचालक रजत चौहान है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।