किशोरी को घर बुलाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

in #ghaziabad6 months ago

बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई के घर में रहते हैं। घर के सामने एक व्यक्ति सूरज अकेला रहता है। बुधवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर थी। पड़ोसी सूरज ने उनकी बेटी को अपने घर दूध लेने के लिए बुलाया था। आरोपी ने मौका पाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घर पर ताला लगा कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी बातें बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

1000348003.jpg

Sort:  

So, sad😢😢😢