आज से रोजाना बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी

in #ghaziabad5 months ago

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। आद्रता 24 फीसदी रही। हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली रही। आज एक डिग्री इजाफे के साथ तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इसी सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के असार कम हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
इस वक्त गेहूं की फसल में कटाई के साथ निकलवाने का काम भी चल रहा है। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी में जहां कटाई का काम प्रभावित रहा। वहीं, अब हवा की गति बढ़ने से गेहूं निकलवाने के दौरान भूसा उड़ रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान रामअवतार त्यागी ने बताया कि किसानों का पूरा भविष्य मौसम की अनूूकूलता पर ही टिका है।

1000394108.jpg

Sort:  

Plz, like my news