दिल्ली से चोरी बाइक लोनी में चलाने वाले दो गिरफ्तार

in #ghaziabad7 months ago

पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बाइक बरामद हुई है। चोरों ने बाइक को दिल्ली से चुराया था। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। अंकुर विहार एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोक कर कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन दोनों कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने बाइक का नंबर जांचा तो, वह फर्जी निकला। पुलिस ने तुरंत दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक सवार वाहन चोर हैं। उन्होंने दिल्ली के पूर्वी सीलमपुर से करीब एक सप्ताह पहले बाइक चुराया था। पूछताछ में दोनों वाहन चोरों ने अपने नाम सलमान निवासी पुश्ता उस्मानपुर दिल्ली और शिव कुमार निवासी अलीगढ़ बताए हैं।
images (58).jpeg

Sort:  

गुड वर्क