पति ने पत्नी को गोली मारी बच्चा लेकर फरार

in #ghaziabad2 years ago

गाजियाबाद में पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी और उसकी गोद से 2 साल का बच्चा छीन कर ले गया। मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का है। पुलिस को यहां एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में एडमिट कराया। इस दौरान जानकारी मिली कि IMG-20220926-WA0039.jpgमहिला की गोद से 2 साल का बच्चा गायब है। जानकारी करने पर पुलिस को पता चला है कि घायल महिला का नाम संजना है। संजना की शादी 3 साल पहले कपिल से हुई थी। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान जो बच्चा पैदा हुआ था उसकी कस्टडी संजना के पास थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। इस दौरान संजना ने दूसरी शादी भी कर ली थी। फिलहाल काजीपुरा इलाके में महिला अपने मायके में रह रही थी जहां पर आरोपी कपिल अपने दो दोस्तों के साथ आया और पत्नी संजना के साथ कहासुनी करके उसकी गोद से बच्चा छीनने लगा। लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने संजना को गोली मार दी। संजना को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तीन टीमें गठित कर दी गई है और जल्द बच्चे की बरामदगी करके आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बाईट :- आईपीएस डॉ ईरज राजा (एसपी देहात )