भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी पहली बैठक का आगाज

in #ghaziabad2 years ago

गाजियाबाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह अपनी पहली बैठक का आगाज गाजियाबाद से की है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई।IMG-20220901-WA0082.jpg

भूपेंद्र चौधरी ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। जिसके लिए आज बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

इस बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह ने गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक बुलाकर ये संकेत दे दिया है कि पश्चिम से ही अगले अभियानों की शुरुआत हो गई है। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। भूपेंद्र सिंह के साथ ही धर्मपाल सिंह को भी पश्चिम के संगठन की पूरी जानकारी है।

बाइट - भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sort:  

Please follow me and like my post please sir mene follow kar liya h aap ko