खिंदौड़ा से धौलड़ी तक दहशत और तनाव... पुलिस रही तैनात

in #ghaziabad3 months ago

1000557046.jpg

दोहरे हत्याकांड के बाद खिंदौड़ा से रसूलपुर धौलड़ी तक दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों गांवों के बीच दो किलोमीटर की दूरी है। पूरे इलाके में ही पुलिस गश्त कर रही है। दोनों गांवों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। अधिकारी भी बीच-बीच में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने दोनों गांवों में पैदल मार्च भी किया है।
खिंदौड़ा गाजियाबाद और धौलड़ी मेरठ की सीमा में पड़ता है। दोनों जिलों के अफसर एक दूसरे के संपर्क में है। खिंदौड़ा में चार आरोपियों के घर घटना के बाद से ही ताले लटके हैं। पुलिस ने उनकी रिश्तेदारी में भी दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। उनके मोबाइल घटना के बाद से ही स्विच ऑफ आ रहे हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गांव पप्पू ने जो बाग ठेके पर ले रखा था, वहां भी पुलिस बल लगाया गया है ।
पप्पू और शाहनवाज उर्फ राजा के परिजनों ने घायल चांद और अन्य चश्मदीद गवाहों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी शातिर बदमाश है। वे गवाहों की हत्या की धमकी दे गए हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा जरूरी है। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। लोग आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग भी कर रहे हैं।
दोहरे हत्याकांड की दहशत आम के बागों में भी नजर आ रही है। खिंदौड़ा और धौलड़ी के बीच कई बाग हैं। घटना के बाद से लोग रात में इन बागों में भी नहीं जा रहे। रखवाली के लिए रखे गए रविवार को शाम होते ही घर चले गए। घटना के दौरान बागों से कई लोग पहुंच गए थे। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी उनको अपने निशाने पर न ले लें।

Sort:  

Plz like