गाजियाबाद:नौशाद ने प्रियंका को होटल में ले जाकर मार डाला

in #gaziyabad2 years ago

गाजियाबाद:दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीती 4 तारीख को प्रियंका नाम की महिला की लाश होटल आर्यदीप में मिली थी। मामला बजरिया इलाके का था। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद खान की गिरफ्तारी कर ली है,जो महिला को होटल में लेकर गया था,और वहां संबंध नहीं बन पाने के गुस्से में उसने प्रियंका की हत्या कर दी थी।मामले में उसने होटल के मालिक मैनेजर और सफाई कर्मी को भी सबूत मिटाने में अपने साथ शामिल कर लिया था। पुलिस ने उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद खान की मुलाकात प्रियंका से रेलवे स्टेशन पर हुई थी और किसी तरह से वह प्रियंका को अपने साथ होटल ले गया था। जहां वह प्रियंका के साथ संबंध बनाना चाहता था। मगर ऐसा हो नहीं पाया। जिसके चलते वह गुस्से में आ गया था। प्रियंका अलीगढ़ की रहने वाली थी और नौशाद गाजियाबाद के नन्दग्राम इलाके का रहने वाला है। होटल में नौशाद में अपना नाम गलत लिखवाया था।IMG-20220508-WA0011.jpg