गाजीपुरः 25 सवारियों से भरी नाव गंगा की बाढ़ में पलटी, पांच बच्चे लापता, चार लोगों को गंभीर हालत

in #gazipur2 years ago

Wortheum news,गाजीपुर में बुधवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। 25 लोगों को लेकर आ रही नाव गंगा की बाढ़ में पलट गई। हादसे के बाद कई लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने बचाया। इनमें चार की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पांच बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा में हुई है।

बताया जा रहा है कि बाजार से खरीदारी कर ग्रामीण गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। गांव में पानी भरने के बाद ग्रामीण खरीदारी के लिए नाव से ही आ जा रहे थे। मजदूर और किसानों का सहारा भी इन दिनों नाव ही बनी हुई है। बताया जाता है कि बाजार से लौट रहे करीब 25 लोग एक छोटी नाव पर सवार थे।

अचानक नाव में पानी भरने के बाद हादसा हो गया। अफरातफरी के बीच कुछ लोग तो खुद तैरकर किनारे आ गए। कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पांच बच्चे हादसे के बाद से लापता हैं। पांचों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। नदी किनारे लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हैं और बच्चों की तलाश की जा रही है।

Sort:  

Please like my post sir