पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण बोले षड़यंत्र के तहत झूठा फंसाया, लेखराज से नहीं कोई लेना-देना

in #former2 years ago (edited)

Screenshot_20220927-115653_1DM.jpg

झांसी। झांसी में गिरफ्तार हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उनका लेखराज से कोई लेना देना नहीं हैं। यह सब जवाहर सिंह के शह पर हो रहा है। पत्रकारों से उन्होंने कहा की मैं तो आप से कहता हूं कि कम से कम आप तो न्याय कर लो। मैने जवाहर जी से पहले भी कहा है कि ऐसा अन्याय मत कराओ। मेरा कोई भी लेना-देना नहीं इस घटना से। षड़यंत्र करके उन्हें फंसाया गया है। जवाहर जी बिना कारण इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर उनसे जोड़े हुए हैं। मेरे 10 सालों से उस आदमी से कोई भी रिश्ता नहीं है। वह आदमी चुनाव में मेरी पत्नी के खिलाफ था। मेरी दुआ सलाम नहीं है उससे। इतनी बार वह तारीख पर आ चुका है कभी किसी ने उन्हें उससे मिलते या बात करते हुए देखा क्या। झूठी घटना बनाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। आज उन्हें परिवार के किसी भी सदस्य नहीं मिलने दिया गया। उन्हें केवल घुमाते रहे।

Sort:  

Plz like sir

आपकी 15 खबरों को लाइक कर दिया है।

जी