तिरंगामय हुआ मंडला

in #flag2 years ago

IMG_20220802_064635.jpgआज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर के स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर अपने स्कूल से साइकिल रैली, प्रभात फेरी करते हुए स्टेडियम पहुंचे। कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए।IMG_20220802_064659.jpg
आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर के स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर अपने स्कूल से साइकिल रैली, प्रभात फेरी करते हुए स्टेडियम पहुंचे। कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान रास्ते में साउंड सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीतों ने वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। चिन्हित 12 स्थानों से छात्र-छात्राएं, आमजन, खिलाड़ी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ यह रैली नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए अलग-अलग मार्गों से स्टेडियम ग्राउंड पंहुची।
स्टेडियम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफेद, केसरिया तथा हरे रंग के परिधानों में उपस्थित थे, उन्होंने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किए। स्टेडियम ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के गुब्बारे छोड़े गए और शपथ दिलाई गई।IMG_20220802_064720.jpg