विधानसभा अध्यक्ष ने हाथ में तिरंगा थाम निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति के नारे।

in #flag2 years ago

IMG-20220813-WA0003.jpg

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा जागरूकता रैली की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ रैली निकालकर लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए रैली की अगुवाई कर उन्हें जागरूक किया।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने खुद अपने हाथ में तिरंगा थाम रखा था और नारे लगा रही थीं। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, NCC छात्र, मंडल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोत्साहित किया, इस दौरान 100 मीटर लंबा तिरंगा इस रैली में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। वही 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया। उधर रैली देवी मंदिर से शुरू हुई और मालवीय उद्यान पहुंच कर सभा में बदल गयी। वहीं मंच से विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने देश वासियों को अमृत उत्सव की बधाई दी और देश भक्क्ति के नारे लगाये।