कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में डिंडोरी के पांच विद्यार्थी होंगे शामिल

images (16).jpeg

डिंडोरी:- कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश से 30 विद्यार्थियों को दिल्ली में बुलाया जा रहा है, जिसमें डिंडौरी जिले के 5 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। कर्तव्य पथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के लिए विशेष अतिथि के रूप में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। अतः डिंडोरी जिले से अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5 विद्यार्थियों एवं एक केयर टेकर शिक्षक को दिल्ली भेजा जा रहा है। जिसमें छात्र सुखसेन सिंह धुर्वे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, प्रभात कुमार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, हिमांशु कुलेश शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, दुर्गेश कुमार वरकड़े शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, हेमराज सिंह धुर्वे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी और केयर टेकर शिक्षक श्री देवाराम धुर्वे माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी शामिल है। कलेक्टर ने दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों को जिले की विशेषताओं संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे कृषि, कोदो-कुटकी मोटे अनाज (मिलेट्स) के संबंध में जानकरी दी। साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक सुझाव भी दिए।

Sort:  

👍👍