मत्स्य पालन से आर्थिक स्थित कर सकते है बेहतर

in #fisheries2 years ago

007.jpg

  • बीजाडांडी में मत्स्य पालन का प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित
  • मत्स्य पालन एवं प्रबंधन पुस्तक का किया विमोचन

मंडला। जनपद पंचायत बीजाडांडी में अनूसूचित जनजाती के हितग्रहियों के लिए उधमिता और कौशल विकास के लिये जनजाती उपयिजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा घोषित परियोजना के अंतर्गत जनजाती समुदाय की सामाजिक आर्थिक उन्नति हेतु मत्स्य पालन एव प्रबंधन के लिये जागरूकता एवं सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं नाना जी देशमुख पशु चिकत्सा विज्ञान विश्व विद्यालय जबलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीजाडांडी के हितग्राहियो को नि:शुल्क मछली बीज एवं दाना का वितरण किया गया।

008.jpg

आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हितग्राहियों को लाभ मिला। जिसमें मगरधा, गोपालपुर, घुघरी, उदयपुर के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। इस दौरान श्री कुलस्ते हितग्राहियो से सीधा संवाद किए एवं वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन को करने पर जोर दिया। इस दौरान मत्स्य पालन के फायदे बताये की कैसे मत्स्य पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकते है। उन्होंने मत्स्य पालन एवं प्रबंधन पुस्तक का भी विमोचन किया।

Udaypur- Matasy (2).jpg

कार्यक्रम की रूप रेखा कुलपति डॉ. एसपी तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी शर्मा द्वारा किया गया एवं डॉ. प्राति मिश्रा, डॉ सोना दुबे, डॉ रूचि सिंग, डॉ एसके कारमोरे, डॉ एके महाजन, डॉ मनोज पाठक, डॉ प्रतिभा शर्मा, शम्भति, शिव मोहन, अनिल केवट, सत्येंद्र कटारा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिला मंत्री संदीप नामदेव, जनपद अध्यक्ष करिश्मा पुट्टा, मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, रफीक खैरागढी, जाकिर भाईजान, पुसवा उद्दे, आदित्य मिश्रा, साहिब सूर्यवंशी मौजूद रहे।

Sort:  

Jan Kalyan sahyog Rashi se hi desh Ka Vikas AVN छोटे-छोटे vyavsay ko protsahan milega