राकेश टिकैत ने किसानो की छवि की खराब टिकैत है दानव ,भानू प्रताप

in #firozabad2 years ago

किसान नेताओं की छबि राकेश टिकैत ने की, खराब उतनी किसी ने नहीं- भानू

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू ने दखिनारा जाते समय मैनपुरी चौराहे पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने कांग्रेस और विदेशी फंडिंग से जो आंदोलन चलाया, उससे किसान नेताओं की क्षबि खराब हुई है। उन्होंने कहा किसान नेताओं की छबि को जितना राकेश टिकैत ने खराब किया है, उतना आज तक किसी नेता ने नहीं किया। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप भी लगाये।IMG-20220518-WA0032.jpg

भानू ने कहा कि प्रदेश में बाबा की सरकार है। इस सरकार में अब माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलेगा। किसानों की समस्याओं पर बोले कि उन्होंने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से वार्ता कर किसानों कीसमस्याओं के समाधान पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि वह एक सप्ताह प्रदेश के मंत्रियों और एक सप्ताह केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलते हैं और शेष 15 दिन अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा की सरकार में किसी को कोई समस्या नहीं रहेगी। राकेश टिकैत पर भानू ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्हें देश विरोधी तक बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है। अब वह अकेले पड़ गये हैं। शीघ्र ही सरकार का उन पर चाबुक चलेगा।