शिक्षा से ही हम अपने जीवन में नये मुकाम हासिल कर सकते है-महापौर।

in #firozabad2 years ago

IMG_20220601_222724.jpgफिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति द्वारा सी.बी.डी. पब्लिक स्कूल आजाद नगर में निःशुल्क 30 दिवसीय अग्रेजी स्पीकिंग समर कैंप का बुधवार को समापन किया गया। इस दौरान बच्चों को प्रशस्त्री पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर, समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल, विशिष्ठ अतिथि ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डा. एसपी लहरी, रामबाबू झा, रंजीत सिंह, संजय राठौर ने भारत माता, शहीद भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका एव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा, शिक्षा से हम अपने जीवन में नई-नई ऊंचाई प्राप्त कर सकते है। वही विशिष्ट अतिथि में डा. एसपी लहरी ने कहा समिति के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। जो बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे हे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ब्रजेश झा, अंशुल वर्मा, आगरा मंडल संगठन मंत्री अमन यादव, महानगर संयोजक देशराज सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी योगेश बघेल, पार्षद संजय राठौर, विद्याराम शंखवार, रंजीत सिंह, शुभम राजपूत, शिवम गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष पंकज कुशवाह, अनिल बघेल, रामनरेश शंखवार, विजय कुमार, मनोज कुमार, सन्नी शंखवार, देश दीपक राजा, दीपक ठाकुर, विनोद तोमर, हर्षवर्धन , राजकुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल एवं संचालन आशीष कुमार ने किया।