सामाजिक समरसता महानगर ने मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता महानगर द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि की जन्म जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्वयंसेवको ने नगर निगम प्रांगण स्थित महर्षि बाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनकी प्रतिमा के समक्ष 251 दीपक जलाकर उनके बताए गये मार्ग पर चलने कर अनुसरण किया। वहीं नगर निगम के जीवाराम हाॅल में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह बृजेश जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक गरीब परिवार से थे। बाल्मीकि ने नारद मुनि के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर लिया। विभाग संयोजक अंबेश शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक बार तपस्या में इतने लीन हो गए थे कि उनके ऊपर चिकनी मिट्टी जम गई थी। और चीटियों ने अपना घर बना लिया था। इस अवसर सफाई मित्रों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधे लाल बाल्मीकि ने की। कार्यक्रम में मेयर नूतन राठौर, महानगर प्रचारक धर्मेंद्र, अतुल, अनंत मिश्रा, अवधेश कुमार, अमित राठौर, मनोज कटारिया, अतुल यादव, धीरज यादव, सुधीर, पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।2483d30a72a9f4752cd18ff386d997c112cef3c2922b67c2b61817b46a1de72e.0.JPG

Sort:  

अपने साथ जुड़े सभी साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो भी करे।