पत्नी की अश्लील फोटो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति ने फेसबुक पर डालने वाले पति की तलाश ।

in #firozabad2 years ago

8007763610b3089eb06290c7fddeed5373d31ad587f17739977ef318620364f4.0.WEBPफॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति ने अपलोड किए अश्लील वीडियो: नहाते समय शूट किया, फिर फेसबुक पर डाला, लोग करने लगे कमेंट
अपने फेसबुक अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी का नहाते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो थाने पहुंच गई। पुलिस के कहने के बाद पति ने अपने अकाउंट से पत्नी के वीडियो डिलीट कर दिए हैं। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामला फिरोजाबाद के थाना जसराना का है।
महिला का पति दिल्ली में रहता है। वो वहां पर सर्कस में काम करता है। उत्तम नगर में झोपड़ पट्टी में रहता है। महिला अपनी मां के साथ कासगंज में रहती है। दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी को 3 साल हो चुके हैं।नहाते समय किया वीडियो कॉल
महिला ने पुलिस को बताया, उसके पति ने उसको 1 महीने पहले वीडियो कॉल किया था। तब वो नहाने जा रही थी। महिला ने फोन पर बात करके फोन वॉशरूम में ही रख लिया। उसके पति ने तभी फोन पर रिकॉर्डिंग ऑन कर दी। फोन में महिला का पूरा नहाते हुए वीडियो रिकार्ड हो गया। उसके बाद पति ने पत्नी का पूरा वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
फोन पर करने लगे अश्लीलता
वीडियो अपलोड होते ही उसके पास फोन आने लगे। कई लोग उससे फोन पर अश्लीलता भी करने लगे। जिसके बाद उसने अपना फेसबुक खोला। वहां उसे अपना नहाता हुआ वीडियो दिखाई दिया। महिला ने तुरंत पति को फोन करके वीडियो हटाने के लिए बोला लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद महिला थाने पहुंची। पुलिस के कहने पर पति ने वीडियो डिलीट कर दिया।
सास मेरे साथ मारपीट करती थी
महिला ने बताया, इस घटना के बाद से वो अपनी मां के साथ रह रही है। उसका मायका कासगंज का है। घटना के बाद ससुराल के लोग मामला दबाने के लिए बोल रहे थे। मेरे नहीं मानने पर मेरी सास मेरे साथ मारपीट करती थी। आगे कहा- उसने इस बात की शिकायत फिरोजाबाद में की थी। लेकिन पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही थी। मेरा पति भी केस दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश भी नहीं कर रही थी। मैंने सीओ से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मैं अपने पति को सजा दिलवाना चाहती हूं।दिल्ली में हुई थी दोस्ती, फिर शादी
महिला ने आगे बताया, मेरी मौसी दिल्ली में रहती हैं। मैं उनके पास जाया करती थी। वहीं पर मेरी दोस्ती मेरे पति से हुई थी। बातचीत के बाद हम लोगों ने शादी करने का फैसला लिया था। लेकिन शादी के बाद से ही हम लोगों के बीच में बहुत विवाद होता था। पहले भी मेरा पति कई बार मेरी अश्लील फोटो ले चुका है। मैं उसका मना करती थी तो वो लड़ाई करता था। मैं उसके साथ कुछ टाइम दिल्ली में रही हूं। वहां पर भी अपनी मां के कहने पर मुझे प्रताड़ित करता था।
जल्द आरोपी पति होगा गिरफ्तार
मामले में कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा, पत्नी ने अपने पति पर नहाते समय के वीडियो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पति की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sort:  

हम सभी को एक दूसरे की खबरों को लाइक कमेंट कर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए तो फिर आज से ही यह नियम बना ले की हम सभी एक दूसरे की खबरों को लाइक कमेंट करेंगे। इसी से हमारा पावर बढ़ेगा प्लीज लाइक करे कमेंट करे।