पांच जून को धूमधाम से निकलेगी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा।

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती इस वर्ष वृहद स्तर पर मनाई जा रही है। इसे लेकर आयोजनकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज सुबह बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पांच जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महासभा के अध्यक्ष राष्ट्र प्रकाश धनगर ने बताया कि आज सुबह कोटला रोड स्थित अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर की प्रतिमा से बाइक रैली निकाली जाएगी। जो ककरऊ कोठी, जलेसर रोड चैराहा, सुदामा नगर, संत नगर, बौद्धाश्रम आश्रम रोड, जैन मंदिर, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद चैराहा, रसूलपुर होते हुए नगला बरी, सैलई, नगला गुलरिया, शेखुपुर, रैपुरा चैराहा, चनौरा से वापस होते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न होगी। रविवार को गाने बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। पदाधिकारी मुकेश बघेल ने बताया कि कोरोना के चलते विगत दो साल से आयोजन नहीं हो सका था। इस बार रविवार पांच जून की शाम को शोभायात्रा बड़े स्तर पर निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहेंगे। इसमें दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल होंगी। बैंडबाजों के साथ समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी। वार्ता में शोभायात्रा संयोजक देवेंद्र बोल, अवधेश बघेल, जेपी बघेल, वीपी सिंह बघेल, अशोक कुमार बघेल, दिनेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sort:  

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।🙏

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।मार दीजिए एक लाइक 👍।कर लीजिए फोलो।