व्यापार मंडल ने पदयात्रा निकाल व्यापारियों को अतिक्रमण अभियान के प्रति किया जागरूक।

in #firozabad2 years ago

IMG_20220522_223538.jpgफिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए एक पदयात्रा नगला बरी चैराहा स्थित गणेश्वर बगीची से निकाली गई। जिसमें व्यापारियों से अपनी दुकानों को नाले के अंदर ही लगाने की अपील की गई।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने व्यापारियों को समझाते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुकूल पूरे उत्तर प्रदेश के सभी नगर, महानगर अतिक्रमण से मुक्त किए जाएंगे। नगर निगम के द्वारा उसका दुरुपयोग करते हुए आगरा गेट पर एक चाय विक्रेता का उसकी गुल्लक से जबरन पैसा निकाल कर चालान कर दिया। एक फल विक्रेता का भी चालान किया गया। उसका नगर निगम के द्वारा सशक्त विरोध करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को चालन प्रक्रिया को रुकवा दिया गया। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने व्यापार मंडल के निवेदन पर हम व्यापारियों को एक सप्ताह का समय दिया है कि हम अपनी दुकानों को नाली व नालों के सीमा से अंदर सजाएं। पदयात्रा नगला बरी चैराहा से शुरू होकर 60 फुटा रोड होकर सैलई के पुलिया पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबाबू झा, राजपाल यादव, रमाशंकर यादव दादा, अर्जेस उपाध्याय, परशुराम लालवानी, मनोज कटारिया, भानु उपाध्याय, मुन्नालाल गोला, सुशील जाट, मनोज राणा, राकेश शर्मा, बिलाल कुरेशी, शांति स्वरूप, शुभम राजपूत, शुभम गुप्ता, आलोक राणा, राजेंद्र प्रसाद, सोनू प्रजापति, यादराम प्रजापति, रामकोला, फूल सिंह धनगर, बबलू दिवाकर, महेंद्र सिंह बघेल, दिनेश चंद्र द्विवेदी, ऋषि उपाध्याय, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।