ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला खुलवाने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

in #firozabad2 years ago

efef0c27bd73739aadceb3bebb059d117bebf90dc2ee5f1ea132840d9f616b5d.0.JPG

फिरोजाबाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने मांग रखी कि किसानों के उत्थान को लेकर इन मांगों को पूरा करना आवश्यक है। इनसे किसानों की समस्याएं दूर होंगी और किसान खुशहाल जीवन यापन कर सकेगा।

बुधवार को भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी सैकड़ों की तादाद में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसानों की फसलों को जानवर बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला बनवाई जाए। न्याय पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय बनवाए जाएं। उनके रहने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां के किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का निदान किया जाए। जब तक देश का किसान खुशहान नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकेगा। देश को समृद्ध बनाने के लिए किसान को बचाना होगा। ऐसा तभी हो सकेगा जब किसानों को फसलों की सुरक्षा और फसल का सही दाम उन्हें मिलेगा।

Sort:  

Good news