डीआईओएस ने अश्वनी जैन को किया प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

in #firozabad2 years ago

5a416fd4bbac60db8a30872eb1d026818c341d97432d307b6e05d2639a788fdb.0.JPG
फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना ने सिविल लाइन दबरई कार्यालय पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के साप्ताहिक पावन पर्व के अवसर पर एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में जन-जागरूकता के विभिन्न सराहनीय कार्यों एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जनपद स्तर पर चयनित होने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

डॉ निशा अस्थाना ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2022-23 में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को जन-जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक ढंग से आयोजित किए हैं। उन्होंने जनपद में विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। जिससे विद्यार्थियों में अनवरत रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो रहा है। जिससे जनपद के विद्यार्थी जनपद के साथ मण्डल एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं।

Sort:  

Good